
बदनौली प्रकरण में हुई दीपक की मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया दुख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद व फायरिंग में दीपक की मौत हो गई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मामले में ट्वीट कर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यूपी के ज़िला हापुड़ के थाना हापुर नगर के अन्तर्गत दो पक्षों में हुई आपसी रंजिश व झड़प में घायल हुये दलित समाज के लोगों में से एक व्यक्ति की आज हुई मौत अति-दुखद। सरकार आरोपियों को क़ानूनी सज़ा के साथ-साथ पीड़ित परिवार की भी सहायता ज़रूर करे तो यह उचित होगा। वैसे भी आपसी रंजिशों का ख़ून-ख़राबा में बदल जाना अति-निन्दनीय एवं चिन्तनीय तथा ऐसी घटनाओं को सरकारी हस्तक्षेप आदि से हर हाल में रोका जाना चाहिये ताकि विवाद संघर्ष तक ना पहुँच पाये।”
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















