
जिलाधिकारी ने फरियादियों को दिलाया समस्याओं के भरोसा
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):सितम्बर माह के प्रथम शनिवार को जनपद हापुड की तीनों तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में तहसील दिवस धौलाना का आयोजन किया गया। तहसील दिवस धौलाना में आज 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा 04 का निस्तारण कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की तहसील दिवस के दौरान जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उसमें समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान ना किया जाए। शिकायतकर्ता की शिकायत को शांतिपूर्ण सुने तथा उसका निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत करना सुनिश्चित करें यदि किसी शिकायत में जाँच का विषय होता है तो तुरंत मौके पर जाकर समस्या की जांच करें। जांच के उपरांत उसका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि शासन स्तर से समाधान दिवस की निरंतर मॉनिटरिंग की जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील दिवस गढ़मुक्तेश्वर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जहां पर 52 शिकायत प्राप्त हुई और 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके साथ ही हापुड़ तहसील की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी के समक्ष 32 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926


















