
👁 42 views Views
छह उपभोक्ताओं के घरों में पकड़ी 11 किलोवाट की बिजली चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग के टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने देहली गेट और फिरोज बिल्डिंग के पास से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 11 किलोवाट बिजली चोरी पकडे गए। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप पहुंच गया।
इन घरों में पकड़ी बिजली चोरी
ऊर्जा निगम अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि अशोक कुमार के यहां दो किलोवाट, जमशेद के यहां एक किलोवाट, हाजी समीर कुरैशी के यहां एक किलोवाट, सोनू के यहां एक किलोवाट, इसरार के यहां दो किलोवाट और रिजवान के यहां दो किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















