
बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में तीन सगे भाई समेत पांच गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गांव बदनौली में दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग की घटना में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संदीप, जगदीश, विपिन पुत्रगण अमरपाल, सचिन व कपिल पुत्रगण ओमपाल निवासीगण ग्राम बदनौली थाना हापुड़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गांव बदनौली फाटक के पास से दबोचा है।
आपको बता दे कि मामला शुक्रवार का है जब गांव बदनौली में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल एक अवैध तमंचा, मय एक जिंदा कारतूस तथा स्कार्पियों गाड़ी बरामद की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















