
आईआईए हापुड़ चैप्टर को चार प्रमुख श्रेणियों में मिला सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुख्यालय की 35वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन नोएडा स्थित होटल वेडिंग्स डॉट इन में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने आईआईए के विज़न—एमएसएमई उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने, भारतीय अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने तथा संगठन की बढ़ती ताकत और महत्त्व—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आईआईए लगातार राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष उद्योगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान का कार्य कर रहा है। साथ ही युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए गठित आईवाईसी (IYC) की गतिविधियों की भी जानकारी दी।
इसके उपरांत बैठक में सत्र 2025-26 की आय-व्यय, बैलेंस शीट तथा सत्र 2026-27 की प्रस्तावित गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर राहुल जैन ने उद्यमियों को व्यापार की चुनौतियों की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों की भी जानकारी दी।
समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चैप्टरों को सम्मानित किया। आईआईए हापुड़ चैप्टर ने चारों प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। हापुड़ चैप्टर को बेस्ट परफॉर्मिंग चैप्टर, बेस्ट चेयरमैन (पवन शर्मा, सत्र 2025-26), 100% CEC मीटिंग अटेंडेंस तथा 100% उद्योग बंधु अटेंडेंस के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न चैप्टरों से लगभग 900 उद्यमियों ने सहभागिता की, जिनमें आईआईए हापुड़ चैप्टर के लगभग 80 उद्यमी शामिल रहे।
हापुड़ चैप्टर से सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, अशोक छारिया, शांतनु सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद गोयल, धीरज चुग, मोहित जैन, कपिल अरोरा, संजीव अग्रवाल, राजीव गर्ग, सतीश बंसल, वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, पंकज शर्मा, नीरज गुप्ता, आकाश शर्मा, प्रशांत शर्मा सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















