
हापुड़ के छह मोहल्लों में बिछेगी सीवर पाइप लाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के छह मोहल्लों में पेयजल और सीवर पाइप लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सड़कों के निर्माण से पहले पाइप लाइन बिछाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया निकाली गई है।
इस योजना के पूरा होने के बाद इन मोहल्लों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को पेयजल और सीवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका की ओर से करीब 35 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के अनुसार, संबंधित मोहल्लों में सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाएगा, जिससे बाद में सड़कों की खुदाई की जरूरत न पड़े।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















