
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। साथ ही पत्थराव भी शुरू हो गया। इस मारपीट और पथराव से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग इस दौरान घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गांव के शम्मन अली और इंतजार के बच्चों में खेलने को लेकर विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान बड़े भी कूद पड़े और जमकर मारपीट हुई। क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान पथराव भी हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने हालातों को संभाला।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















