
👁 67 views Views
हापुड़ में बारिश से अतरपुरा चौपला जलमग्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बारिश के बाद अतरपुरा चौपला पर भारी जलभराव हो गया। सड़क पर करीब ढाई फीट तक पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद यहां अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















