
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, हापुड़ में मिला ठहराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है जिसका ठहराव हापुड़ में भी होगा।
रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 04446 और 04445 दिल्ली वाराणसी दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस के चार फेरे लगाए जाएंगे। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 04446 तीन और 5 सितंबर को संचालित होगी। ट्रेन रात 9:10 पर दिल्ली से रवाना होकर 11:06 पर हापुड़ पहुंचेगी और 11:08 पर रवाना होगी। इसके पश्चात ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट और जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
वहीं वाराणसी से दिल्ली लौटने वाली गाड़ी संख्या 04445, चार और छह सितंबर को सुबह 9:08 पर हापुड़ पहुंचेगी। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में AC, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















