
रुपयों के लेनदेन को लेकर फल विक्रेता से मारपीट, जान से मारने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सिकंदर गेट टंकी के पास फल का ठेला लगाने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवक फल विक्रेता से भिड़ गए और गाली-गलौज करने के बाद उसके साथ मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि 29 अगस्त की रात भंडा पट्टी निवासी आसिफ अपने फल के ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान मोती कॉलोनी निवासी अमन और शोएब वहां पहुंचे। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















