
चौकी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के ऊपर लगा पंखा अचानक नीचे आ गिरा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के ऊपर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि पंखा किसी पुलिसकर्मी या चौकी में मौजूद व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान चौकी में लगा पंखा अचानक अपने स्थान से टूटकर फर्श पर जा गिरा। पंखा गिरने की तेज आवाज से चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग घबरा गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस स्थान पर पंखा गिरा, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर पंखा किसी पुलिसकर्मी या फरियादी के ऊपर गिर जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी। घटना के बाद चौकी में लगे अन्य पंखों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















