
हापुड़ में अनियंत्रित कार फुटपाथ पर चढ़ी, हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा के पास सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फुटपाथ पर जा चढ़ी। तेज आवाज के बाद आसपास मौजूद लोगों का ध्यान घटनास्थल की ओर गया।
हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कार के पास पहुंचकर उसमें सवार चालक का हाल-चाल जाना और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होने के कारण फुटपाथ पर चढ़ी थी। हादसे के कारणों की सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















