
मौसम का बदला मिजाज, बारिश की सम्भावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के क्षेत्रवासी झेल रहे उमस भरी गर्मी से मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलाव आया हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से आसमान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
सोमवार को धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की औसत रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। वहीं मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश का असर रहने पर तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना है। मौसम के करवट लेने से दिन और रात के तापमान में भी अंतर कम हो सकता है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















