
महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में आठ नामजद समेत नौ पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से आठ नामजद पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज की, कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के 10 साल के बेटे पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस में मामले में कार्रवाई करते हुए किरण पुत्र गौतम, गौतम, आकांक्षा पुत्री गौतम, कोमल पुत्री गौतम, मनीष पुत्र शोभा, रितिक पुत्र शोभा, मोहित पुत्र शोभा तथा हरीश पुत्र शोभा निवासीगण लज्जापुरी हापुड़ और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि 14 अगस्त की रात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। उसके बाद पड़ोसियों ने जनरेटर चालू कर दिया जिससे अत्यधिक ध्वनि तथा वायु प्रदूषण होने लगा। ऐसे में महिला ने जनरेटर बंद करने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गए और पीड़िता को पीटा। अगले दिन पीड़िता का 10 साल का बेटा कहीं जा रहा था तो आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ मार पिटाई की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















