
गंगा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार को तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा बहादुरगढ़ से पलवाड़ा क्रॉसिंग के पास हुआ। बताया गया कि जनपद बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मीनाक्षी शर्मा अपने परिजनों के साथ कार से गाजियाबाद जा रही थीं। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी भुल्लन और मुद्दसिर भी कार से अपने गांव जा रहे थे।
पलवाड़ा क्रॉसिंग के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मीनाक्षी शर्मा की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















