
पिलखुवाः कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, तीन लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित सोमवार को एनएच-9 हाईवे पर जिंदल नगर के पास सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक ब्रेजा कार ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान ग्राम छिजारसी निवासी नितिन पुत्र बिजेंद्र, नितेश पुत्र बिजेंद्र और सुमित के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ई रिक्शा मसूरी की तरफ से हापुड़ जा रही थी तभी पीछे से आई एक ब्रेजा कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें ईरिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु भेजा गया और यातायात व्यवस्था सुचारु कराया। वहीं घटना के संबंध में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















