
सिंभावली: मजदूर का पुराना जर्जर मकान ढहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सलारपुर में एक मजदूर का पुराना व जर्जर मकान रविवार की दोपहर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे कमरों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से बच गया।
गांव सलारपुर निवासी विनोद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। और उनका मकान काफी समय से जर्जर हालत में था जिस कारण वह मकान के पिछले हिस्से में झोपड़ी बनाकर परिजनों के साथ रह रहे थे। वहीं रविवार की दोपहर अचानक जर्जर मकान के कमरे और बरामदे का लेटर ढह गया और कमरों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम श्रीराम ने राजस्व टीम को भेज कर मामले की जांच कराई और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















