
हापुड़ में युवक से मारपीट, तीन कार सवारों ने घेरकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में श्मशान घाट के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां की याद में श्मशान घाट पहुंचा था। इसी दौरान कार सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। हापुड़ के पटेल नगर निवासी अमित पुत्र राजकुमार 26 अगस्त की रात स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी मंदिर के श्मशान घाट के पास अपनी दिवंगत मां की याद में गया था जिसे दबंगों ने जमकर पीटा।
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















