
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर दी बधाई
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के बिरसिंहपुर गांव निवासी अंकुल लोहिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजवादी नेता रविंद्र चौधरी ने अंकुल लोहिया का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंकुल ने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। चौधरी ने क्षेत्र के युवाओं से समाज और क्षेत्र के विकास के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
लेफ्टिनेंट अंकुल लोहिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हरवीर सिंह, माता दयावती, अपने भाई और गुरुजनों से मिली प्रेरणा को दिया। कार्यक्रम में रविंद्र चौधरी, किसान नेता हरीश हुण, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव गोहित, सुभाष प्रधान, भूलन मास्टर, प्रधान देवेंद्र सिंह उपैड़ा, किसान नेता पवन हुण, भावी प्रत्याशी मंजू तेवतिया, राजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, इंद्रजीत गुर्जर, डॉ. रमेश, भोपाल सिंह, सुरेंद्र, महावीर और नवीन सहित कई उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















