
हापुड़,सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में थार में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक किशोरी घायल हो गया। बदायूं से दिल्ली जा रही महिंद्रा थार सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में थार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलि महकमे में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बच कार्य शुरू किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र स्थित गांव पालपुर निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र झाझन सिंह दिल्ली में पॉलिथीन का कारोबार करते थे। रविवार की देर रात वह अपनी थार गाड़ी में सवार होकर बदायूं से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी में 26 वर्षीय जोगिंदर के साथ पड़ोसी गांव पुरदलपुर निवासी 20 वर्षीय रवि पुत्र करण सिंह, थाना उघेती गांव मेवली निवासी 25 वर्षीय सुखबीर और 20 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्रगण होतीलाल की मौत हो गई जबकि 17 वर्षीय विष्णु पुत्र गिरिराज निवासी ग्राम पालपुर घायल हो गया। पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और घायल किशोर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















