
👁 9 views Views
नेशनल हाईवे-9 पर गिरा सफेदे का पेड़, यातायात बाधित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अल्लाहबख्शपुर टोल टैक्स के पास नेशनल हाईवे-9 पर सफेदे का पेड़ गिर गया। पेड़ के हाईवे पर गिरने से यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित टीम को सूचना दी गई। हाईवे से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया, ताकि यातायात को सुचारु कराया जा सके। फिलहाल हाईवे पर पेड़ गिरने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















