
पिलखुवा: 52 लाख की लागत से चार वार्डों में होगा सड़कों व नालियों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में करीब 52 लाख की लागत से चार वार्डों में सड़कों व नालियों का निर्माण किया जाएगा जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। इन कार्यों के लिए टेंडर भी निकाले गए हैं।
पालिका की ओर से वार्ड संख्या एक में 11.26 लाख रुपये से धर्मेंद्र के मकान से रिंकू के मकान तक, वार्ड संख्या तीन में 15.29 लाख रुपये से नवरंगपुरी में जसवीर के मकान से मुनीम के मकान तक, वार्ड संख्या 13 में 13.04 लाख रुपये से शिवकुमार सभासद के मकान से रेलवे रोडप्रवीण प्रताप के मकान तक, वार्ड संख्या आठ में 7.79 लाख से मोहल्ला गढ़ी में विष्णु की दुकान से अनुज के मकान की ओर सड़क व नाली निर्माण होगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















