
ऊर्जा निगम के रिश्वतखोर अवर अभियंता की जमानत अर्जी मंजूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एंटी करप्शन की कार्रवाई के बाद ऊर्जा निगम के रिश्वतखोर अवर अभियंता को हाईकोर्ट से राहत मिली है। एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में जसरूपनगर बिजलीघर के अवर अभियंता सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया था जिसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को गांव अजराड़ा निवासी एक व्यक्ति से लाइनमैन ने 12 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने लाइनमैन को दबोच लिया था। साथ ही अवर अभियंता सुधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि अवर अभियंता के इशारे पर लाइनमैन ने रिश्वत थामी। उस दौरान दोनों को देहात थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सुधीर कुमार के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुधीर कुमार की जमानत मंजूर कर ली।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















