
हापुड़, सीमन (EHapurNews.com): हापुड़ के सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा से आई गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को इलाके में दबिश दी। टीम पापड़ वाली गली में पहुंची जहां से उसने एक सर्राफ को हिरासत में लिया। साथ ही सोना गलाने वाले निहारिया को भी टीम ने पकड़ लिया। टीम कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मेरठ गेट पुलिस चौकी पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल टीम सर्राफ, सोना गलाने वाले व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी नेता एकत्र होकर मेरठ गेट पुलिस चौकी पहुंचे जो पुलिस से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों व विभिन्न जनपदों की पुलिस ने हापुड़ के सराफा बाजार में छापा मारा है।



















