
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खेड़ा गांव में किशोर समेत दो लोगों के साथ मारपीट के बाद घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप है।
बताया गया है कि 24 अगस्त को नरेंद्र सिंह और उनके भाई योगेंद्र सिंह दिल्ली गए थे। इसी दौरान बिट्टू ने उनके भतीजे दीपक को फोन कर पीर के पास बुलाया। दीपक अपने 15 वर्षीय पुत्र आदेश को लेकर वहां पहुंचा।
आरोप है कि पहले से मौजूद बिट्टू, निक्की और नन्नू ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद जब दोनों घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर भीड़ जुटी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। मामले में सीओ मुनीष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















