
👁 3 views Views
देहात थाना के सामने जलभराव से राहगीर परेशान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात थाना के सामने सर्विस लेन में जलभराव की समस्या से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सर्विस लेन पर पानी जमा हो जाता है। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।



















