
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिलवाई में गुरुवार को जंगलों में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदूवादी संगठनों, क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वही सीओ गढ़ राहुल यादव ने जेसीबी बुलाकर पशु के अवशेषों को गड्ढा खुदवा कर उसमें दबाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
गुरुवार को क्षेत्रवासी जब गांव खिलवाई के जंगल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े हैं। क्षेत्रवासियों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवा कर उसे दबाया। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि पुलिस इलाके में गश्त बढाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।पुलिस ने क्षेत्रवासियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















