
👁 10 views Views
बच्चों ने कप्तान को बांधी राखी,उपहार पाकर बच्चे हुए खुश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ अवसर पर गुरुवार को हापुड पुलिस कार्यालय में अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामनाएं की तथा पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसुरक्षा में अपनी भूमिका को निभाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को चाकलेट आदि के उपहार दिए और बच्चो के साथ ग्रुप फोटो भी कराई। जनपद हापुड के शीर्ष अफसर के साथ ग्रुप फोटो कराकर बच्चे प्रफुल्लित हो उठे
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















