
व्हीकल स्क्रैप फैक्ट्री से कॉपर व पीतल चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चितौली रोड पर स्थित व्हीकल स्क्रैप फैक्ट्री से पीतल व कॉपर तथा वायर के चोरी होने की खबर मिली है। बदमाश फैक्ट्री से लाखों रुपए का कॉपर व पीतल चोरी कर ले उड़े हैं।
हापुड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय गोयल के बेटे हिमांशु गोयल की चितौली रोड पर 7 स्क्वेयर इंटरप्राइजेज के नाम से व्हीकल स्क्रैप करने की फैक्ट्री है। वाहन स्क्रेपिंग के दौरान निकलने वाले पीतल व कॉपर आदि को कट्टों में भरकर रखा जाता है।
हिमांशु गोयल ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि उसकी फैक्ट्री से लगातार कॉपर व पीतल के कट्टे चोरी हो रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















