
पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक गढ़मुक्तेश्वर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब ग्रामीण जैसे ही क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी नजर खेतों में में पड़े प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















