
पिलखुवा निवासी व्यक्ति से 25.04 लाख की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी मोहम्मद फुरकान से साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर करीब 25.04 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहम्मद फुरकान ने बताया कि दो महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम रिया शर्मा बताया जिसने उसे ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफे का झांसा दिया झांसे में आकर पीड़ित ने कुल 25 लाख 4,029 रुपए की धनराशि जमा कर दी जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















