
यूजीसी एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर नोंकझोंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई जिसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला। गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, बहादुरगढ़ थाना प्रभार इंद्रकांत यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कई गांव के ग्रामीणों ने यूजीसी एक्ट वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली कूच के लिए कदम बढ़ाए। बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे जिसकी वजह से जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। इसी बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया तो उनकी प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक व जमकर धक्का मुक्की हुई जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















