
स्क्रैप फैक्ट्री में दो बार घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चितौली रोड पर स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री से चोर करीब पांच लाख का कॉपर, पीतल और आदि सामान चुराकर फरार हो गए। हापुड़ की मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी हिमांशु गोयल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चितौली रोड पर IMIT कॉलेज के पास उनकी एक स्क्रैप फैक्ट्री है। 19 अगस्त की रात चोर उनकी फैक्ट्री से एक कॉपर, पीतल के एक-एक कट्टे, दो गलेंडर मशीन आदि सामान चुराकर फरार हो गए। इसके बाद 20 अगस्त की रात दोबारा से चोरों ने फैक्ट्री को निशाना बनाया जहां से कॉपर, पीतल आदि सामान की चोरी की और फरार हो गए। लाखों की चोरी से पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















