
इंटर कॉलेज के छात्रों पर निजी बस पर पथराव करने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर में एक इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों ने सोमवार की दोपहर निजी बस पर पत्थराव कर दिया। इस दौरान कांच लगने से चालक घायल हो गया जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जनपद बुलंदशहर के निखोब के रहने वाले रामू गढ़मुक्तेश्वर से बुलंदशहर को चलने वाली प्राइवेट बस पर बतौर चालक कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि मामला सोमवार का है जब वह बस लेकर सलारपुर स्थित इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे तो अचानक छात्रों ने बस को रुकने का इशारा किया लेकिन बस की गति तेज होने के कारण उन्होंने तुरंत ब्रेक नहीं लगाए जिससे छात्र नाराज हो गए और उन्होंने बस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से शीशा टूट कर चालक के हाथ में जा लगा जिससे वह घायल हो गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















