
दो भाइयों के साथ मारपीट के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम अटूटा निवासी हर्ष तथा निखिल पुत्रगण ज्ञानेंद्र ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे वह अपने घर से उपेड़ा किसी काम के लिए गए थे जहां कुछ लड़कों ने उनकी बाइक रोकी और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने लाठी डंडे व बेल्ट से दोनों भाईयों को जमकर पीटा। गाली-गलौज करने का विरोध करने पर आरोपियों ने जमकर मारपीट की जिसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में घायलों का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















