
भाकियू बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धौलाना एसडीएम पर की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में संगठन द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धौलाना की महिला एसडीएम के लिए अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि नालायक को शर्म आनी चाहिए। इतना बड़ा किसान नेता धरती पर बैठा है और वह ऐसी के कमरे में बैठी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को गेट पर रिसीव करके समस्या सुननी चाहिए थी। इस एसडीएम व तहसीलदार को यही बंधक बनाएंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए इस बयान के बाद से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आ रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















