
रक्षाबंधन पर्व पर डीएम ने बच्चों को उपहार देकर मन लगाकर पढ़ने को कहा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बदिस्टा क्रिश्चियन अकैडमी के बच्चों ने मंगलवार कोवहापुड कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना को राखी बांधी। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं रक्षा के बंधन का प्रतीक है। बच्चों द्वारा दिया गया यह स्नेह अत्यंत भावुक करने वाला है। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















