
रक्षाबंधन पर्व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अलर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है और जनपद भर में यातायात, संवेदनशील स्थानों आदि स्थानों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। रेंज के डीआईजी ने इस दिशा में विशेष आवश्यर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को रक्षा बंधन पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के भी निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि रक्षाबन्धन पर्व के कुछ दिन पूर्व से ही बाजार रक्षा सूत्रों एवं मिठाईयों की बिक्री के लिए देर रात्रि तक खुले रहते हैं, जिससे बाजारों में एवं आवागमन के रास्तों में महिलाओं की अधिक भीड़ होने के कारण छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग, लूट आदि की घटनाओं के घटित होने की आशंका बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। गुंडा दमन दल एवं एन्टी रोमियो स्क्वायड को क्रियाशील किया जाए। स्थानीय रोडवेज अधिकारियों, बस व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों आदि से वार्ता कर आने-जाने हेतु समुचित मात्रा में वाहन उपलब्ध रहने हेतुप्रभावी कार्यवाही कर ली जाए। रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों तथा जनपद स्थित हाईवे, मुख्य मागों, सम्पर्क मार्गा पर सुरक्षा के समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए। सार्वजनिक व भीड़ वाले स्थानों पर सादे वस्त्रों में महिला पुलिस कार्मिको तथा एंटी रोमियो स्क्वायड की भी ड्यूटी लगाई जाए। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर काफी भीड़ रहती है, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध किए जाए।
बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिल एवं अन्य निजी वाहनों से आवागमन करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना रहती है। जिन मार्गों से अधिक संख्या में वाहनों के आवागमन की संभावना हो उन मार्गा को चिन्हित कर समुचित यातायात एवं सुरक्षा प्रबन्ध किये जाए, जिससे कोई दुर्घटना न हो। सार्वजनिक स्थानों यथा बाजार, मॉल्स, पार्क आदि में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। इन स्थानों के आस-पास सघन तलाशी अभियान चलाया जाए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















