
हापुड़: अपना घर कॉलोनी स्थित मकान में चोरी का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की अपना घर कॉलोनी में बंद मकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।
अपना घर कॉलोनी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। देर रात एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने पहुंचे एक युवक को कॉलोनी के लोगों ने पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, रात्रि के समय एक युवक बंद मकान में घुसकर सामान चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
कॉलोनीवासियों ने पकड़े गए युवक को थाना हापुड़ नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।, घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता दिखाई दी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















