
👁 52 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा स्थित ताज होटल में बाल श्रम करते पाए गए करीब 12 वर्षीय बालक को मुक्त कराया गया। बालक को आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (CWC), हापुड़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।यह कार्रवाई जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण से जुड़े विभागों के समन्वय से की गई। बाल कल्याण समिति ने बालक की स्थिति और उसके सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए मामले का संज्ञान लिया। समिति की ओर से बालक की काउंसलिंग, संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।






















