
सड़क पर जुआ खेलने मेरठ से आया, तीन पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने गढ़ रोड पर गांधी गंज के निकट एक दीवार के सहारे सड़क पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ताश, तीन हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में हापुड़ के मस्जिद पूरा का समीर, अतरपुरा का दीपक तथा मेरठ के लिए लिसाड़ी गेट की कंच वाला पुल गली नंबर न.18 का अब्दुल खालिद है। पुलिस ने जुआरियों को सोमवार की मध्य रात्रि के करीब पकड़ा है।
लोगों ने रात के समय सड़क किनारे संचालित हुए के ठिकाने पर अचंबा जताया हैं कि क्या कोई व्यक्ति मेरठ से सड़क पर बैठकर जुआ खेलने के लिए आएगा और वह भी रात के वक्त।
चर्चा है कि जुए का ठिकाना आसपास के किसी मकान में संचालित हो रहा होगा जिसे पुलिस ने सड़क किनारे दर्शाया है। यदि पुलिस के आला अफसर 100 मीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पुलिस की कार्य प्रणाली की पोल खुल जाएगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















