
👁 20 views Views
हापुड़ में कभी बारिश तो कभी धूप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आया। कभी तेज बारिश तो कभी धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है ।आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और मौसम पल-पल बदलता दिखाई दिया।
बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी भी हुई। वहीं, धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को गर्मी और जलभराव दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















