
बारिश के चलते चार से पांच मकान भरभराकर गिरे, बाल-बाल बचे परिवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम हसूपुर में रविवार को बारिश के चलते चार से पांच मकान अचानक भरभराकर नीचे आ गिरे। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, गांव में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे मकानों की नींव कमजोर हो गई। इसके चलते हनीफ पुत्र शेर खान, भूरे, असलम, गुड्डू और शहजाद के मकान धराशायी हो गए। मकानों की दीवारें गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी तीन से चार अन्य मकानों पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने और प्रभावित परिवारों की मदद के साथ-साथ पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















