
प्लाट बेचने का एक तरीका यह भी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कॉलोनाइजर प्लाटिंग बेचने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं, अब एक ऐसा मामला जानकारी में आया है जो चौंकाने वाला है जिसका आधा भाग एचपीडीए से एप्रूव्ड है, परंतु कुछ भाग ऐसा है जो प्राधिकरण से एप्रूव्ड नहीं है और ग्राहकों को एप्रूव्ड बताकर कर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
हापुड़ के आनंद विहार में एक अस्पताल के पास एक आवासीय व व्यवसायिक प्लॉटों की बिक्री की जा रही है। इसका दूसरा हिस्सा शिवगढ़ी की ओर है। दलाल ज्यादातर प्लाटों की बिक्री हुई बता रहे हैं और शिवगढ़ी की और के कुछ प्लॉट अभी भी बिक्री में है जिसके दम 35-40 हजार रुपए वर्ग गज बताए गए हैं।
दलालों ने बाजार में जो नक्शा जारी किया है उसमें दर्शाए गए सभी प्लाटों का हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से एप्रूव्ड बताए जा रहे हैं। एक नक्शे की प्रति ई हापुड़ न्यूज़ के हाथ भी लगी है। प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया है कि शिवगढ़ी गेट की ओर जो प्लाटिंग नक़्शे में दर्शायी गई, भूखंड का वह हिस्सा प्राधिकरण से एप्रूव्ड नहीं है जो विक्रेताओं के कार्य प्रणाली पर संदेह व्यक्त करता है।
प्राधिकरण ने नागरिकों को सलाह दी है कि वह जनपद में कहीं भी प्लॉट, भवन आदि खरीदने से पहले प्राधिकरण से वस्तु स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867



















