
मेरठ जा रहे भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी, दिग्विजय सिंह भाटी से मिलने जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। भारतीय गोरक्षा परिषद ने परिषद के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी को देर रात कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।
परिषद ने कहा कि मोहित चौधरी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेरठ स्थित हॉस्पिटल में भर्ती दिग्विजय सिंह भाटी से मुलाकात करने जा रहे थे। दिग्विजय सिंह भाटी के साथ बेहराड़ पुलिस द्वारा कथित मारपीट और बर्बरता की घटना सामने आई है और परिषद पीड़ित का हालचाल जानने तथा उनके परिवार से मिलने जा रही थी।
भारतीय गोरक्षा परिषद ने कहा कि किसी पीड़ित से मिलने जाना कोई अपराध नहीं है। यदि प्रशासन ने इस मुलाकात को रोकने के लिए हाउस अरेस्ट जैसी कार्रवाई की है, तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















