
घर में मौजूद युवती से जबरन संबंध बनाने के प्रयास का आरोप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ देहात क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और जबरन संबंध बनाने के प्रयास का मामला सामने आया है। एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 21 अगस्त को एक युवक घर में घुसा और युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करते हुए उसे कमरे में ले गया। आरोप है कि आरोपी ने अंदर से कुंडी लगा ली।
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कुंडी तोड़कर पीड़िता को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पीड़िता अस्त-व्यस्त थी। आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में समर पुत्र शकील निवासी लोनी गाजियाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















