
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के बहुचर्चित गौरव हत्याकांड का मुख्य आरोपी व 25 हजार रूपए का इनामी बदमाश शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।यह मुठभेड शुक्रवार की रात उस समय हुई जब थाना हापुड देहात पुलिस चैकिंग कर रही थी।सीओ हापुड अनीता चौहान ने बताया कि थाना हापुड़ देहात शुक्रवार की रात चैकिंग कर रही थी कि एक कार में सवार बदमाश पुलिस को देखते ही भाग खडा हुआ।बदमाश की कार एक पेड से जा टकराई और वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा।पुलिस की जबाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।पुलिस पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम प्रदीप पुत्र राजबीर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ बताया है।घायल बदमाश ने अपने भाइयों व अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर 18 अगस्त-2026 को थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत अपने गांव मौहम्मद पुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी की हथौड़े व सरियों से हमला कर निर्मम हत्या की गई थी।इस सिलसिले में थाना हापुड़ देहात पर अभियोग पंजीकृत है। इस अभियोग में अभियुक्त प्रदीप की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।बता दे कि गौरव हत्याकांड के दो आरोपियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और अन्य की तलाश के लिए भी पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।



















