
हापुड़: बैंक के शटर में गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित HDFC बैंक के शटर में गुरुवार देर रात एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बैंक का शटर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हादसे की जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा है कि गाड़ी की जोरदार टक्कर के कारण बैंक के शटर को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाली गाड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















