
👁 40 views Views
गढ़: पेस्टिसाइड निर्माता कंपनी पर कृषि विभाग का छापा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के देहरा कुटी गांव में पेस्टिसाइड निर्माता कंपनी पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से कंपनी में हड़कंप मच गया।
टीम ने कंपनी के लाइसेंस, कच्चे माल से संबंधित बिल और स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद सामग्री और अभिलेखों का मिलान भी किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम ने आवश्यक जानकारी जुटाई और नियमों के अनुपालन की जांच की।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















