
24 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार जीएसटी स्टेनो बहाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में करीब तीन महीने पहले 24 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए जीएसटी स्टेनो जयदीप को विभाग ने बहाल कर दिया है। जमानत मिलने के बाद जयदीप ने अपनी बहाली के लिए विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
बताया गया कि राज्य वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय में तैनात स्टेनो जयदीप को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विभाग की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के संरक्षक नंद किशोर सेनी के अनुसार, उच्च न्यायालय के आदेश पर 28 जुलाई को स्टेनो जयदीप को जमानत मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने एक अगस्त को राज्य कर गाजियाबाद जोन प्रथम के कार्यालय में बहाली के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
अपर आयुक्त प्रशासन राज्य कर उत्तर प्रदेश सुनील कुमार वर्मा के आदेश पर जयदीप का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। बहाली के बाद उन्हें गाजियाबाद जोन प्रथम कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















